फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैन्य स्कूल में देखी मोटिवेशनल फिल्म बॉर्डर-2

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने बुधवार को टेंडर फीट सैन्य स्कूल केरी के छात्रों के लिए मोटिवेशनल फिल्म बॉर्डर-2 की एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण के विषयों पर प्रकाश डालकर युवा दिमाग को प्रेरित करना था। भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को दर्शाने वाली फिल्म ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गाैरव, जिम्मेदारी और सशस्त्रबलों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसने उन्हें राष्ट्र की रक्षा में भारतीय सेना की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद की। कार्यक्रम में कुल 72 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों ने भाग लिया। इस आयोजन को खूब सराहा गया और यह शैक्षिक और प्रेरणादायक दोनों साबित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें