रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कमोर में शुक्रवार को डिफेंस लाइन के पास से एके राइफल की दर्जनों गोलियां मिलीं। उसमें एक बड़ी राइफल की गोली भी थी।
गांव के लोगों ने देखा कि एक पुराना लोहे का एक टीन पड़ा हुआ है। एक व्यक्ति ने उसे देखा तो उसमें पुरानी गोलियां पड़ी थीं लोगों ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियां को अपने कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने बम निरोधक टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर गोलियां को नष्ट कर दिया। संवाद