फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब में डूबा अज्ञात व्यक्ति, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। हरिमंदिर घाट के पास शुक्रवार को चिनाब में एक अज्ञात व्यक्ति डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को खोजने के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक घाट किनारे अकेला बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अचानक दरिया की ओर बढ़ा और तेज बहाव में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दरिया में डूबते देखा और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटनास्थल पर केवल व्यक्ति के जूते मिले हैं, जो किनारे पर पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है और उसने टी-शर्ट व जींस पहन रखी थी। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान को स्थगित कर दिया गया, जिसे शनिवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें