फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के साथ लगते गांव चौहला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान रजनी देवी (25) पत्नी सुरेश कुमार निवासी चौहला के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने जीएमसी में इसे लेकर प्रदर्शन भी किया। ससुरालियों पर मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला ने घर में दो बर्ष की बेटी को कमरे के बाहर बिठाकर अंदर से कमरा बंद कर रखा था। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर तेल छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज पर स्थानीय लोग उसके घर पहुंच गए और उससे लेकर आरएस पुरा के सरकारी उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला पति के साथ रहती थी। जो ड्राईवर है और सास व सुसर जम्मू में रहते हैं। अस्पताल में इस मामले को लेकर मृतक महिला के मायकापक्ष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। डीआईजी विवेक गुप्ता और एसपी नार्थ जम्मू भी इस मामले को लेकर अस्पताल पहुंचे और मृतक महिला के परिवार वालों से बातचीत की। उन्हें समझाया और कहा कि इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होगी और जो भी आरोप है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें