फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर से घाटी में नियमित चलेंगी ट्रेनें, अगस्त से ठप पड़ी है सेवा

Wed, 06 Nov 2019 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में दो माह से अधिक समय से ठप पड़ी ट्रेन सेवा सोमवार 11 नवंबर को बहाल होगी। ट्रेन सेवा को नियमित रूप से शुरू करने से पहले 10 नवंबर रविवार को ट्रेन को ट्रायल पर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


डिवीजनल कमिश्नर (डिवकॉम) बसीर अहमद खान ने रेलवे प्रबंधन को ट्रेन सेवा को बहाल करने को कहा है। बुधवार को डिवकॉम की अध्यक्षता में हुई बैठक में घाटी में वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के बाद ट्रेन सेवा को बहाल करने का फैसला लिया गया। हालांकि पहले एक से दो डीएमयू ट्रेन ही चलाई जाएंगी।

11 नवंबर सोमवार से ट्रेन सेवा को बहाल करने से पहले डिवकॉम ने रेलवे अधिकारियों को तीन दिनों में रेलवे ट्रेक का निरीक्षण करने के साथ 10 नवंबर को ट्रेन का ट्रायल के रूप में चलने को कहा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त से घाटी में ट्रेन सेवा ठप पड़ी है। ट्रेन सेवा ठप होने से आम लोगों के साथ पर्यटक भी सार्वजनिक यातायात सुविधा से महरूम हैं। 137 किमी लंबे रेल मार्ग पर प्रतिदिन 26 जोड़ी डीएमयू ट्रेन चलती हैं। 

घाटी में तनावपूर्ण हालात और सुरक्षा कारणों से ट्रेन के परिचालन को बंद किया गया था। ट्रेन सेवा के बाधित होने से रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

बुधवार को हुई बैठक में डिवकॉम ने ट्रेन सेवा के बहाल करने से पहले रेलवे और सिविल अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में आईजी कश्मीर जोन, एसएसपी श्रीनगर, एसएसपी रेलवे, मुख्य नियंत्रक उत्तर रेलवे, सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर उत्तर रेलवे और अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें