फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगल में पहलवान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कोरोटाना खुर्द में रविवार को वार्षिक दंगल में पहलवान राज कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहलवान की मौत के बाद दंगल रद्द कर दिया गया। वह हायर सेकेंडरी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त था।
विज्ञापन

कोरोटाना में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया था। इसमें कई राज्यों से पहलवान पहुंचे। दंगल में गांव कोराटाना खुर्द के राज कुमार पहलवान भी कुश्ती के लिए पहुंचे। पहलवानों के साथ अखाडे़ में चक्कर लगाते समय अचानक राजकुमार अचानक बेहोश हो गए। उन्हें उठाने कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठ पाए। इस पर उन्हें आरएस पुरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे हैं। गांव में इस प्रकार की घटना के बाद शोक है और दुखी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें