संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरिंदर कुमार उर्फ टेची निवासी आरएस पुरा के खिलाफ जिला जम्मू में अलग-अलग पुलिस थानों में सात मामले दर्ज थे।
थाना प्रभारी आरएस पुरा नवीन अंगराल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार के कई मामलों में शामिल था। मंडलायुक्त जम्मू ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।