फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में नशे के खिलाफ शिकंजा, सात लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने सरोर और बलोल खड्ड के इलाकों को खंगाला, तेजधार हथियार भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान कुछ तेजधार हथियार भी बरामद किए गए हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा, बलोल खड्ड क्षेत्र को लंबे समय से ड्रग स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन्हीं इलाकों में पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खंगाला गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तलाशी अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा प्रदीप सेन तथा एसएचओ राजेश्वर सिंह ने किया। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ विशेष टीमों को भी तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बाड़ी ब्राह्मणा में चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस थाने या चाैकी में दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें