ज्यौड़ियां। भाजपा के जम्मू-कश्मीर के शहरी स्थानीय निकाय विंग ने शहरी स्थानीय निकाय संयोजक पवन सिंह की अध्यक्षता में अखनूर में संगठनात्मक बैठक की। इसमें अखनूर, ज्यौड़ियां व खौड़ में निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। शहरी स्थानीय निकाय विंग के सह संयोजक अजय गुप्ता और पूर्व विधायक अखनूर राजीव शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। नगर स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पूर्व पार्षदों को सलाह दी गई कि तुरंत जमीनी स्तर की गतिविधियों को तेज करें। संवाद