फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम! सरकारी अफसर हैं या राजा महाराजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आधा दर्जन गाड़ियों और एक दर्जन स्थानों पर जमीन के मालिक एक सरकारी अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एआरआई एंड ट्रेनिंग के डिप्टी सेक्रेटरी नूर आलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो की टीम ने आरोपी के घर पर छापा भी मारा है। कई तरह के दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को टीम ने जम्मू के बठिंडी के रहने वाले आलम के घर छापा मारा। रियासी के बीडीओ और राजोरी एवं जम्मू के एसीडी रहते हुए आलम ने करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बनाई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में पाया गया है कि आलम के पास माइकरा कार, बोलेरो, एक जेसीबी, दो टिप्पर, एक सफारी कार, बठिंडी में एक कनाल जमीन पर डबल स्टोरी घर, अखनूर में घर, नरवाल में तीन कनाल 19 मरले जमीन, चक चंगरावा में 10 कनाल जमीन, परगवाल में साढ़े तीन कनाल जमीन, रायपुरा दोमाना में 5 मरला जमीन, श्रीनगर में पाल्म स्प्रिंग अपार्टमेंट मेें 37.5 लाख का फ्लैट, सोने और चांदी के गहने एवं घर में महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण हैं। सेरी पंडिता में 16 कनाल जमीन और है। सोमवार को ब्यूरो की टीम ने दिनभर बठिंडी स्थित आलम के घर पर सर्च की और कई तरह के दस्तावेज बरामद किए हैं। आलम पर पहले भी एक केस दर्ज है। यह मामला कई तरह की खरीद में घोटाले का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें