फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट भलवाल जेल में मिला मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में फेंका गया मोबाइल चंडीगढ़ की फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में भेजा गया है। यहां इसका डाटा चेक किया जाएगा। कुछ दिन पहले जेल में बंद पिता से मिलने आए बेटे के साथ मोबाइल पहुंचाने की बात हुई थी। पिता ने उसको अपनी बैरक की लोकेशन बताई थी। इसके बाद बेटा एक अन्य साथी के साथ मोबाइल फेंकने आया, लेकिन जेल प्रबंधन ने दोनों को काबू कर घरोटा पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपियों को मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटैरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद पिता से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दोनों युवक राजा कबीर (21) और राजा सोहले (22) कुपवाड़ा के तीतवाल गांव के रहने वाले हैं, जो हाल में जम्मू कीमलिक मार्केट में रहते हैं।
दो दिन पहले दोनों कोट भलवाल जेल में मोबाइल फोन फेंक रहे थे। सूत्रों के अनुसार राजा सोहेल का पिता खुर्शीद अकबर जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद है। कुछ दिन पहले सोहेल पिता से मिलने जेल आया था। यहां बाप ने बेटे से उसे मोबाइल फोन देने के लिए कहा था। अकबर ने बेटे सोहले को उस बैरक की लोकेशन बता बताई, यहां पर उसे बंद किया गया है। इसके बाद सोहेल अपने दोस्त के साथ पिता को जेल में मोबाइल पहुंचाने आया था। अखनूर के डीएसपी वरुण जंडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
----------
बीते साल भी दो कैदियों से बरामद हुए थे मोबाइल
जेल पुलिस ने जब्त किए सैमसंग के मोबाइल फोन को चंडीगढ़ की लैब में भेज दिया है। यहां पर इसकी जांच होगी कि मोबाइल में क्या-क्या डाटा मौजूद है। एक साल पहले भी इसी जेल में जैश-ए मोहम्मद और एक स्थानीय हत्या के दोषी के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें