उपमंडल में कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत 200 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को चलने वाले टीकाकरण अभियान में 100 अन्य फ्रंटलाइन वारियर्स का टीकाकरण किया जाएगा। बीएमओ डॉ. देवराज ने कहा कि वीरवार को आंगनबाड़ी वर्करों के अलावा आशा वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई सूची के तहत सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं जिन लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है, उन्हें 28 दिनों बाद एक और टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी ने सभी से टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की है। संवाद