फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एईई पीडब्ल्यूडी सोपोर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सोपोर मंडल के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के घर और कार्यालय की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। वीरवार को आरोपी मुबारक अहमद गनी को एसीबी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे नाै दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एईई ने उसके पेंडिंग बिल रिलीज करने के लिए दो फीसदी कमीशन देने की मांग की। ठेकेदार ने एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि एईई मुबारक अहमद गनी उसके चालान को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने पहले की बकाया राशि के लिए भी रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। एईई को ठेकेदार से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें