उप राज्यपाल से मिले घाटी में आतंकवाद से पीड़ित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से वीरवार को राजभवन में कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से आतंकवाद से पीड़ित परिवारों ने मुलाकात की। एलजी ने कहा कि इन परिवारों को कई दशकों तक विकास की मुख्यधारा से बाहर रखा गया। पीड़ित परिवारों को जो अत्यधिक व्यक्तिगत नुकसान, कठिनाइयां और पीड़ा झेलनी पड़ी, उनके प्रति सहानुभूति और समर्थन के बजाय उन्हें हाशिए पर रखा गया। मैं न्याय, कल्याण और पुनर्वास सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा। सिन्हा ने कहा, सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवादी समूहों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जिन परिवारों को आतंकवाद का शिकार बनाया गया है, उनकी सहायता और अधिकारों की रक्षा की जाएगी।