फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोटरी चौक के पास महिला से लूट मामले में पुलिस के खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात स्थल का सीसीटीवी खराब, आसपास इलाके में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पक्का डंगा थाना क्षेत्र में रोटरी चौक के पास महिला को बेहोश कर हुई लूट की वारदात पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन गई है। घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। शहर के इतने व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े 19 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली गई, लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर है।
विज्ञापन

झपटमारी मामले में पुलिस की जांच एक जगह आकर अटक गई है। वारदात वाली जगह पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण पुलिस को अपराधी का कोई वीडियो फुटेज नहीं मिल सका। यही वजह है कि झपटमार कौन था और वारदात को अंजाम देकर किस दिशा में भागा। इसका पता लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। तकनीकी साक्ष्यों के अभाव में यह घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। परेड पुलिस पोस्ट की टीम मामले की जांच कर रही है। अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने पीड़िता सविता कुमारी (निवासी कच्ची छावनी, टांगे वाली गली) से पूछताछ की है। पीड़िता ने बताया कि उसे एक अजीब खुशबू आई और वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसकी चेन और नकदी गायब मिली। महिला ने बताया कि उस समय एक युवक जा रहा था लेकिन फिर पता नहीं चला की हुआ क्या। फिलहाल, अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें