फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कठुआ से बस में लाया गया 300 किलो मिलावटी पनीर और 50 किलो खोया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बस स्टैंड पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपा मिलावटी पनीर, सैंपल जांच के लिए श्रीनगर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने महाशिवरात्रि और होली से पहले जम्मू बस स्टैंड पर मिलावटी 300 किलो पनीर और 50 किलो खोया की बड़ी खेप पकड़ी है। कठुआ से आई एक बस से यह खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बस स्टैंड पुलिस को सूचना मिली थी कि कठुआ से बड़ी मात्रा में पनीर और खोया जम्मू लाया जा रहा है जिसे बाजारों में सप्लाई किया जाना है। सूचना मिलते ही वीरवार को पुलिस ने बस स्टैंड की घेराबंदी कर बसों की तलाशी ली। एक बस में पनीर और खोया बड़े बर्तनों में भरा मिला जो स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इसकी सैंपल लिए तो पनीर व खोया की गुणवत्ता तय मानकों से कम मिली। इसके बाद पनीर व खोये को जब्त कर लिया। पकड़े गए दो लोगों से पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता चले कि इसको कहां बनाया गया था और कहां बेचा जाना था। गौरतलब है कि बस स्टैंड क्षेत्र में खराब गुणवत्ता वाले पनीर व खाद्य सामग्री की पांचवीं बड़ी बरामदगी की गई है। डीएसपी विक्रम बाहू ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। सप्लाई चेन की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से सूचना मिलने के बाद पनीर और खोया जब्त किया है। जानीपुर के एक दुकानदार ने माना है कि इस खेप में उसको भी सप्लाई आनी थी। ऐसे में सैंपल लेकर श्रीनगर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। ऐसे मामलों में रिपोर्ट 14 दिनों के भीतर देनी होती है। इस मामले में प्रयास किया जा रहा है रिपोर्ट चार दिनों में मिले ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

-मदन शर्मा, उपायुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, जम्मू

होली पर छापेमारी के लिए गठित होंगी टीमें
बाहर से आ रहे पनीर व खोया पर रहेगी नजर
दो दिन बाद महाशिवरात्रि व अगले माह होली का त्योहार है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से आने वाले खोया, दूध व पनीर पर नजर रखने की रणनीति बनाई है। जांच के लिए टीमें गठित की जाएंगी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और बस स्टैंड पर बसों की सघन तलाशी लेकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे जाएंगे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में बड़े पैमाने पर खोया, दूध, पनीर व आइस्क्रीम के 850 नमूने भरे गए थे। जांच में इनमें से 288 नमूने फेल पाए गए थे। 77 की गुणवत्ता खराब मिली थी। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा ने बताया कि त्योहारों को लेकर विभाग सतर्कता बरत रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दूध व पनीर थोक व्यापारियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें