फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में अक्षय हत्याकांड के बाद चर्चा में आया अबु जट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर अरुण चौधरी पर जम्मू व अमृतसर में हत्या के मामले दर्ज
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में कठुआ से नीमका जेल किया गया शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरएस पुरा के गांव खौड़ देओनियां का रहने वाला अरुण चौधरी उर्फ अबु जट्ट कुख्यात गैंगस्टर है। अबु जट्ट उस समय चर्चा में आया जब उसका नाम सांबा के विजयपुर में दिसंबर 2023 को हुए अक्षय शर्मा हत्याकांड से जुड़ा।
उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के चलते आठ एफआईआर दर्ज हैं। इनमें सात एफआईआर जम्मू-कश्मीर व एक एफआईआर पंजाब के अमृतसर में दर्ज है। एक ठगी का मामला भी इनमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण संगठित अपराध, आपराधिक साजिश और गंभीर हिंसक वारदात में शामिल रहा है। कई आपराधिक नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। इसी गिरोह ने अक्षय की गोली मारकर हत्या की थी। अपराध के बाद भागते समय उसका हाथ भी काटा लिया था। इस मामले में आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे। आरोपियों की ओर से किसी पीड़ित को मारकर उसका हाथ काटकर ले जाने का यह पहला मामला था। इसके बाद से अबु जट्ट अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल होता रहा। वर्ष 2023 में पंजाब में एक मुठभेड़ के बाद अरुण को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कठुआ जेल में रखा था। वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसने कठुआ जेल प्रशासन पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। जेल प्रशासन पर फोन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वीडियो वायरल करके दो लाख रुपये लेने के आरोप लगाए थे। जेल के अंदर अनुशासन को तार-तार करता रहा। इसके कारण उसे अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें