जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने अपने आदेश की अनुपालना नहीं होने पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एम राजू के खिलाफ 50 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें चार अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
मामले में एक व्यक्ति ने कैट में याचिका दायर कर विभागीय आदेश को चुनौती दी थी। कैट ने पहले ही विभाग को जवाब दाखिल करने और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद जवाब दाखिल नहीं किया गया। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक के माध्यम से तामील कराया जाएगा। ब्यूरो