फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने हंदवाड़ा में किताबों की दुकानों पर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमात-ए इस्लामी से जुड़े प्रतिबंधित साहित्य जब्त किए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में किताबों की दुकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े प्रतिबंधित साहित्य जब्त किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि जांच कानून के प्रावधानों के अनुसार की गई। पुलिस ने क्रालगुंड, विलगाम, कलामाबाद, हंदवाड़ा शहर में कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान कई दुकानों का निरीक्षण किया गया और प्रतिबंधित पुस्तकों की कई प्रतियां बरामद की गईं। इस अभियान का उद्देश्य गैरकानूनी सामग्री के प्रसार को रोकना है, जो सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन



पुलिस टीमों ने सावधानीपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाया। पुस्तक विक्रेताओं को प्रतिबंधित साहित्य रखने, बेचने या वितरित करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्हें ऐसी सामग्री के प्रचलन में शामिल होने के कानूनी निहितार्थों के बारे में भी जागरूक किया गया और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व शुक्रवार को श्रीनगर में विशेष अभियान चलाकर 668 किताबें जब्त की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें