फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ताला खोलने के बहाने घर में घुसे शातिर 12 लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- छन्नी हिम्मत में वारदात, आलमारी का ताला खोलने के लिए बुलाया और घर वालों के व्यस्त होने का उठाया फायदा
विज्ञापन

- चोरी का चार घंटे बाद परिवार को पता चला कि नकदी और जेवरात हो चुके हैं गायब
- पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी होगी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत में पवन कुमार की बंद आलमारी का ताला खोलने के बहाने घर में दाखिल हुए दो शातिरों ने करीब 12 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के चार घंटे बाद परिवार को पता चला कि नकदी और जेवरात गायब हो चुके हैं। ताला खोलने के आए युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
छन्नी हिम्मत में रविवार सुबह दो लोग ताले की मरम्मत कराने के लिए आवाज लगा रहे थे। पवन कुमार के घर में एक आलमारी का लॉक काफी समय से बंद था उसे खोलने के लिए दोनों युवकों को बुलाया। आलमारी का लॉक खोलने के लिए दोनों युवक घर में प्रवेश करते हैं। जैसे ही घर में परिवार के सदस्य दूसरे कामों में व्यस्त हुए मौके पाकर चोरों ने ताला खोला और नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ताला खोलने के बाद शातिर वहां से चले गए। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे परिवार को पता चला कि आलमारी में रखे जेवर और नकदी चोरी हो गए हैं। पवन कुमार छन्नी हिम्मत थाने में शिकायत दी। -
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- मुश्ताज अहमद, एसएचओ, छन्नी हिम्मत थाना
-

कब-कब हुई चोरियां
- 14-15 फरवरी को बाग-ए-बाहु में शातिर चोरों ने नगदी और आभूषण पर हाथ साफ किया था।
- 28 फरवरी को एशिया चौक, बिक्रम चौक और अंबफला में स्मार्ट सिटी सीसीटीवी की बैटरियां चोरी हुई।
- 20 मार्च को भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहे काम में 18 बैटरियां चोरी हुई थी।
-
यहां भी हुई चोरियां
जम्मू के बाग-ए-बहू नागदेव स्थान में दान पात्र से नगदी चोरी हुई है। चोरों ने पांच सौ, 100 और 50 रुपये के नोटों को चोरी किया है। दस और सिक्के वहीं छोड़ गए। इससे पहले भी आईआईआईएम-सीएसआईआर के पास मंदिर में चोरी हुई थी। चोर देर रात को हुई है। इस दौरान मंदिर में कोई भी नहीं था।
विज्ञापन

-
यूनिवर्सिटी रोड में भी दुकान के ताले टूटे, नगदी चोरी
यूनिवर्सिटी रोड में एक दुकान का ताला टूटा है। चोर ने नगदी पर हाथ साफ किया है। इसी तरह बागे ए बाहु में भी एक एक दुकान का ताला तोड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यहां पर रात को चोरी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें