फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 200 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं उठा पाए चोर, छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रांसफार्मर थड़े से नीचे उतारा, तार काटे
विज्ञापन

- गजनसू में दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ क्षेत्र के गजनसू गांव में शनिवार रात चोरों ने 200 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास किया। चोर अंधेरे की आड़ में ट्रांसफार्मर को उसके थड़े से नीचे उतारने में कामयाब रहे, लेकिन भारी होने के कारण इसे ले जाने में नाकाम रहे वहीं पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह एक दुकानदार ने ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा देखा। उसके तार भी कटे हुए थे। दुकानदार ने तुरंत गजनसू पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास पहली बार हुआ है। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें