फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखा लाखों का लाइटिंग सामान हड़पा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुद को अपोलो क्लिनिक का प्रतिनिधि बताकर कारोबारी को दिया झांसा
विज्ञापन

- छन्नी हिम्मत पुलिस ने विजयपुर से आरोपी को पकड़ा, घर से सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी हिम्मत पुलिस ने श्री बांके बिहारी लग्जरी लाइट्स के मालिक से ठगी के मामले में विजयपुर (सांबा) निवासी नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई लाइटिंग सामग्री भी बरामद की है। मामले में थाना छन्नी हिम्मत में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को अपोलो क्लिनिक का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और लाइटिंग सामग्री की जरूरत बताकर कारोबारी से सामान मंगवाया। भुगतान के लिए उसने जम्मू-कश्मीर बैंक के फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट दिखाए। स्क्रीनशॉट देखकर कारोबारी को भुगतान होने का भरोसा हुआ और उसने लाइटिंग सामग्री आरोपी को सौंप दी। बाद में भुगतान नहीं होने पर कारोबारी को ठगी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर विजयपुर स्थित उसके घर पर दबिश देकर ठगी गई लाइटिंग सामग्री बरामद कर ली गई। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इसी तरीके से किसी अन्य कारोबारी के साथ भी ठगी की है या नहीं। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें