जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने 60 किलो भुक्की बरामद की है। टीम ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में पर नाका लगाया था। इस दौरान कश्मीर से जम्मू जा रहे ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 60 किलो भुक्की बरामद की। ट्रक चालक की पहचान हरभजन सिंह निवासी होशियारपुर (पंजाब) और वाहन मालिक गुरमीत सिंह निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
70 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर काबू
जम्मू। गांधीनगर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस के अनुसार चार जनवरी को नाका पर व्यक्ति को रोका। उससे 30 ग्राम हेरोइन मिली। उसकी पहचान सोमनाथ निवासी वाल्मीकि कॉलोनी के रूप में हुई। गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर मानव सोन्टे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह पुलिस पोस्ट नेहरू मार्केट के प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ हरप्रीत सिंह निवासी जेदड़ा, रामगढ़ (सांबा) को पकड़ा। ब्यूरो