फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भरोसे पर चल रही नरवाल फल मंडी, छह साल से खत्म है लीज डीड

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 माह से फैसला नहीं कर पा रही सरकार, 117 कारोबारियों सहित एक हजार परिवारों पर मंडरा रहा संकट
विज्ञापन

- 2020 में खत्म हो चुका है लीज का समय, कृषि मंत्री कार्यालय में है फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल फल मंडी की लीज डीड खत्म हो चुकी है। छह साल से कभी एलजी प्रशासन तो अब सरकार के भरोसे पर कारोबारी मंडी को चला रहे हैं।
सरकार के गठन के बाद 15 माह से फाइल कृषि मंत्री जावेद अहमद डार के कार्यालय में पड़ी है। दो बार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एक बार नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला लीज डीड बहाल करने की बात दोहरा चुके हैं, मगर मामला हल नहीं हुआ।
लीज डीड के फेर में करीब 117 कारोबारी फंसे हुए हैं। उनकी लीज डीड 40 से 50 साल के लिए बनी थी, जो 2020 में पूरी हो चुकी है। इसके बाद डीड को आगे बढ़ाया जाना था। लेकिन उस समय सरकार न होने से ध्यान नहीं दिया गया। 2024 से नेकां की सरकार बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फल मंडी के अधर में फंसे कारोबारियों को राहत मिलेगी, पर अभी तक ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन

नरवाल फल मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित है। यहां से रोजाना प्रदेश व दूसरे राज्यों में फलों की सप्लाई होती है। सेब सीजन के दौरान कारोबार ज्यादा रहता है। आजकल किन्नू और ड्राई फ्रूट का कारोबार हो रहा है। फल मंडी से करीब एक हजार परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए हैं। इसके अलावा चालक, मजदूर, रेहड़ी-फड़ी धारक और सप्लायर भी रोजी कमा रहे हैं।

अगस्त में चिंता की थी दूर
अगस्त में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला फल मंडी पहुंचे थे। उन्होंने कोल्ड स्टोर की आधारशिला रखने के दौरान आश्वासन दिया था कि सरकार जल्द ही फल मंडी की लीज डीड को आगे बढ़ाएगी। कारोबारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि सरकार फल मंडी को नरवाल से शिफ्ट करने के मूड में नहीं है। लेकिन कारोबारियों की सबसे बड़ी चिंता यही है लीज डीड खत्म होने के बाद यदि सरकार मंडी की जगह बदलने का फैसला करती है तो वे अब न्यायालय की शरण में भी नहीं जा पाएंगे।

विचार कर रही सरकार : फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि नरवाल फल मंडी में लीज डीड पर सरकार गंभीर है। इस बारे में जल्द फैसला लेने का सुझाव दिया गया है। शहर से नरवाल फल मंडी को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि उसे दोबारा स्थापित किया जाएगा। फल मंडी से सैकड़ों परिवार जुड़े हुए हैं। सरकार लीज डीड की अवधि पर विचार कर रही है। जल्द कारोबारियों के लिए राहतभरा फैसला आएगा।
विज्ञापन


चल रही है बातचीत : उपाध्यक्ष
नरवाल फल मंडी के उपाध्यक्ष अतुल घई ने बताया कि फल मंडी की लीज डीड बहाल करने के लिए सरकार से बात चल रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के सामने पक्ष रखा गया है। उम्मीद है कि मामला जल्द हल होगा और फल मंडी से जुड़े कारोबारियों, चालकों और मजदूरों के परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें