फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंख का ऑपरेशन कराने गए गिरदावर के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, 21 तोला सोने के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी होने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के हैदरपोरा इलाके में गिरदावर के घर से चोरी का मामला सामने आया है। घर से 21 तोला सोने के जेवरात और 45 हजार रुपये नकदी चोरी होने का दावा किया गया है। चोरी बुधवार को उस समय हुई जब गिरदावर पत्नी के साथ आंख का ऑपरेशन करवाने सरवाल अस्पताल गए थे और बच्चे स्कूल में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी सुबह नौ से 11 बजे के बीच हुई है। घर के मालिक इरफान खान (गिरदावर) ने पुलिस को बताया कि सुबह नौ बजे पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। जब ऑपरेशन के बाद वापस पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर एक कमरे और स्टोर में सामान बिखरा पड़ा था। एक पर्स में सोने के जेवरात रखे थे जो गायब मिले। चोर घर के पीछे वाले दरवाजे की चिटखनी तोड़कर अंदर घुसे हैं। उन्होंने कहा कि शादी के लिए लॉकर से जेवरात निकाले थे, क्योंकि हम दोनों सरकारी कर्मचारी हैं और ज्यादातर समय दिनभर घर से बाहर ही रहते है। जानीपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। जानीपुर पुलिस के एसएचओ विक्रम शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। चोरी वाले घर से कुछ ही मीटर दूर एक अन्य घर में भी चोराें ने सेंधमारी की है। वहां से नल की टोंटी व वाॅश बेसिन का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें