-तस्करी की आय से जुटाई गई थी संपत्ति संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पुलिस ने नशा तस्कर कामरान मुश्ताक का दो मंजिला मकान जब्त कर लिया है। श्रीनगर के मलूरा में स्थित यह संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त पैसे से बनाई गई थी। यह मकान उसके रिश्तेदार के नाम पर था।
कामरान लोन को पुलिस ने इस वर्ष 30 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पारिमपोरा पुलिस स्टेशन में नशा तस्करी का मामला दर्ज था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अब्दुल अहद लोन के नाम पर 2023 में एक दो मंजिला डुप्लेक्स मकान है। यह मकान कामरान ने नशे की तस्करी से अर्जित धन से तैयार करवाया है। सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।