फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, महिला व दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा की महिला ने दो अलग-अलग मामलों में सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली कुख्यात महिला ठग व उसके दो साथियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच जम्मू ने रेलवे मजिस्ट्रेट जम्मू के समक्ष आरोपपत्र दायर किया है। महिला ने साथियों के साथ मिलकर दो अलग-अलग मामलों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी महिला सांबा जिले के रामगढ़ की है। उसके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2024 का है। इसमें महिला ने दो साथियों दिलीप सिंह निवासी गुढ़ा ब्राह्मणा जम्मू और सुभाष चंद्र निवासी रामगढ़ के साथ मिलकर कोट भलवाल निवासी बाबू कुमार के साथ ठगी की। शिकायतकर्ता बाबू कुमार ने क्राइम ब्रांच में बताया कि आरोपियों ने उसके दो बेटों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए। इसके बाद फर्जी नियुक्तिपत्र दिए गए। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच और आरोप सही पाए। दूसरा मामला वर्ष 2025 का है। इसमें भी महिला और उसका एक साथी दिलीप सिंह संलिप्त है। उन्होंने सरकारी नौकरी के नाम पर नौ लोगों को एक साथ ठगा। इसकी एवज में सभी से 1.27 करोड़ रुपये लिए। सभी नौ शिकायतकर्ताओं ने लिखित में क्राइम ब्रांच जम्मू में शिकायत दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी क्राइम जम्मू बेनाम तोश ने वर्ष 2024 में दर्ज एफआईआर के मामले में पुलिस थाना अपराध शाखा ईओडब्ल्यू जम्मू की ओर से आरोपपत्र न्यायिक निर्धारण के लिए अदालत के समक्ष दायर करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें