फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भ्रष्टाचार के मामले में जेडीए के पूर्व उपाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस साल पुरानी अवैध भूखंड आवंटन जांच में एसीबी ने की कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए)के पूर्व उपाध्यक्ष, उनकी पत्नी व दो अन्य के खिलाफ अवैध भूखंड आवंटन मामले में चार्जशीट दाखिल की है। मामला 2014 का है और इसे तब के सतर्कता विभाग ने जांच के बाद दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आरोपियों ने जेडीए के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए त्रिकुटा नगर में भूखंड का अवैध आवंटन कराया और अतिरिक्त 4300 वर्ग फीट भूमि पर कब्जा किया। चार्जशीट में पूर्व उपाध्यक्ष, उनकी पत्नी, तत्कालीन नायब तहसीलदार घनश्याम और तत्कालीन पटवारी ऋषि कुमार शामिल हैं। तहसीलदार और पटवारी का सेवानिवृत्ति के बाद निधन हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई अदालत में 15 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें