फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोर्ट से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुरानी रंजिश में बुधवार शाम शहर के रिहाढ़ी क्षेत्र में एक युवक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। घायल युवक भी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर पर है। जो जानीपुर कोर्ट से एक मामले की सुनवाई के बाद घर लौट रहा था। जिस पर अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस वारदात की जांच में पुलिस ने चार बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शाम 4 बजे डोगरा हाल की रहने वाली शिवानी ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि रिहाढ़ी के पास उसके भाई भाई शुभम गिल पर कुछ लोगों ने टोकों से हमला कर उसे घायल कर दिया है। वह जीएमसी में भर्ती है। उसका भाई एक मामले में बाइक पर कोर्ट से सुनवाई के बाद घर आ रहा था। जैसे ही रिहाढ़ी पहुंचा तो राहिल नाम के युवक ने उसे रोका। जिसके साथ तीन और युवक थे। सबने मिलकर टोकों से मारना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौका ए वारदात पर पहुंची। जांच के जरूरी सबूत एकत्र किए। अस्पताल में घायल के बयान लिए। जिसके आधार पर चार आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच को लेकर अलग अलग टीमें बनाकर गुज्जर नगर जम्मू के रहने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें आफताब भट्ट, राहिल गर्गोटा, ध्रुव और गोविंद शामिल हैं। इन चारों की शुभम से पुरानी रंजिश हैं। पहले भी कई बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। यूं कहें कि दोनों तरफ से एक छोटा मोटा गैंग की तरह रहते हैं। इसी के चलते हमला किया गया। शुभम पर भी पक्का डंगा, पीर मिट्ठा, सिटी पुलिस स्टेशन में 5 से 6 मामले दर्ज हैं। वह पुलिस का हिस्ट्रीशीट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें