फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसबीआरएल : मुख्य अभियंता ने बिल भुगतान के लिए 10 लाख मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) प्रोजेक्ट में रेलवे के मुख्य अभियंता पर दस लाख की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी सुमित खजूरिया जम्मू का रहने वाला है। सुमित ने लंबे समय तक यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट में विभिन्न पदों पर काम किया है। वर्तमान में कोंकण रेलवे में मुख्य अभियंता है।
यूएसबीआरएल के कटड़ा-धर्म खंड में टनल के मलबे को हटाने का काम पारस रेलटेक कंपनी को मिला था। कंपनी के भुगतान से जुड़े कुछ बिल लंबित थे। आरोप है कि इसके लिए खजूरिया ने रिश्वत मांगी थी। इस साल 30 जनवरी को पारस रेलटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश कुमार ने मुख्य अभियंता को बताया कि कंपनी ने उनके कार्यालय में बिल भेजा है। खजूरिया के अधीनस्थ अधिकारी ने बिल के संबंध में बदलाव किया है।
विज्ञापन

निदेशक ने मुख्य अभियंता से मामला सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। आरोप है कि खजूरिया ने जैन को जम्मू में अपने कैंप कार्यालय में बुलाया। जैन ने अधिकारी को कामके बदले 10 लाख रुपये की पेशकश की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें