फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक नगर में एटीएम गार्ड की हाथ-पैर बांध चाकू घोंप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के नानक नगर क्षेत्र में एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड की वीरवार रात हत्या कर दी गई। उसका शव एटीएम के भीतर बने कमरे में मिला। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया। सिक्योरिटी गार्ड राजू शर्मा न्यू प्लॉट का रहने वाला था।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा। जब वह पैसे निकालने लगा तो उसने देखा कि एटीएम के दरवाजे के पास खून बहकर आ रहा है। इसके बाद वह घबरा गया और दरवाजा खोलकर देखा तो सामने यूनिफार्म में व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था। उसने शोर मचाया, जिससे लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के हाथ और पैर चुनरी से बंधे हुए थे, जबकि उसके पेट से खून निकल रहा था। शुरूआती जांच में सामने आया कि पहले उसके हाथ-पैर बांधे गए और फिर उसकी चाकू से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गार्ड के हाथ-पैर बांधने के बाद उसके सिर को दीवार के साथ भी पटका गया है, जिससे सिर पर भी गहरे घाव हैं।
एसपी दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ कर उनके बयान लिए गए हैं। पुलिस ने उस शख्स के बयान भी लिए हैं, जिसने सबसे शव को देखा।
विज्ञापन

--------------
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
जम्मू। कानाचक क्षेत्र में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। 65 वर्षीय उमेद सिंह को राह चलते एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी में रखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें