फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी शिविर में गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप(एसओजी) के शिविर में तैनात सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह चार दिन पहले छुट्टी से लौटा था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के गुम्मट क्षेत्र स्थित शिविर में तैनात उक्त जवान तेलंगाना के जिला खम्मम, युलेंदु गांव का रहने वाला था। वह सीआरपीएफ की 169 बटालियन में तैनात था और एसओजी शिविर में बतौर गार्ड के रूप में पोस्टिंग थी। रविवार को दोपहर के समय बैरक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर मौके पर अन्य जवान पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि उसके हाथ में सर्विस राइफल इनसास थी। वहीं गोली उसके सिर से निकल कर छत पर लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें