फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी के पार्सल में मिली दो मोबाइल सिम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोट भलवाल की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में एक बार फिर से सेंध लगाने की कोशिश की गई। जेल में बंद दुष्कर्म एवं हत्यारोपी के लिए आए पार्सल में दो मोबाइल सिम मिलने से सनसनी फैल गई। यह दोनों सिम पुलिस ने जब्त करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जेल में आने वाले पार्सल की रूटीन चेकिंग हो रही थी। एक पार्सल को जब एक्स-रे मशीन में स्कैन किया जाने लगा, तो इसमें कुछ संदिग्ध दिखा। यह पार्सल श्रीनगर से आया था, जो कुपवाड़ा के रहने वाले मोहम्मद सादिक मीर के नाम का था। मीर पिछले कुछ साल से जेल में बंद है। अपनी रिश्तेदार से दुष्कर्म और फिर इसके बाद उसकी हत्या के आरोप में मीर को सजा सुनाई गई है।
जानकारी के अनुुसार जब पार्सल खोला गया, तो इसमें से दो मोबाइल सिम मिलीं। इनको घरोटा पुलिस ने जब्त करके जांच शुरू कर दी है। मीर ने 2017 में दुष्कर्म और हत्या की थी। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। जेल में मोबाइल फोन फेंकते हुए दो युवक पकड़े गए थे। इसके अलावा जेल मेें कुछ महीने पहले ही एक दर्जन सिम मिली थी। जेल में बंद कैदियों के पास से अकसर मोबाइल सिम मिलती है।
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी और आतंकी इनका इस्तेमाल कर लेते हैं। डीआईजी जेल विभाग एमएस लोन का कहना है कि एक पार्सल से दो सिम मिली हैं। इस मामले की जांच घरोटा पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें