फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन को रविवार देर रात बम से उड़ाने की मिली धमकी फर्जी निकली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी पहचान उजागर नहीं की है। आरोपी ने फोन कॉल कर स्टेशन परिसर में बम या विस्फोटक होने की बात कही थी, जिसके बाद जम्मू पुलिस व रेलवे पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने स्टेशन परिसर को खाली करवा दिया। सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। रात का समय था इसलिए स्टेशन में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे स्टेशन की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले स्टेशन पर बम की सूचना से पूरे सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया। जम्मू स्टेशन के आसपास रेलवे कॉलोनी में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में पुलिस ने पूरा इलाकों को खंगाला। सुरक्षा जांच के बाद बाद पुलिस ने बताया की सूचना फर्जी थी।
सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी गई थी। प्लेटफार्म पर जाने वाले हर यात्री व वाहन की जांच की गई। बिना टिकट के किसी भी प्लेटफार्म पर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी गई थी। प्लेटफार्म पर जाने वाले हर यात्री व वाहन की जांच की गई। बिना टिकट के किसी भी प्लेटफार्म पर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन





जम्मू के व्यक्ति ने वकीलों पर की टिप्पणी, केस दर्ज

अलीगढ़। जम्मू के एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप में वकीलों पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर सिविल लाइंस पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के सर सैयद नगर निवासी अधिवक्ता अब्दुल वहीद ने बताया कि वे हाईकोर्ट जम्मू कश्मीर बार के सदस्य हैं। इसलिए वहां के व्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़े हैं। एक ग्रुप का एडमिन हाफिज था। दो जनवरी को एक व्यक्ति ने अधिवक्ता समाज पर अभद्र टिप्पणी कर दी। ऐतराज करने पर उसने अश्लील टिप्पणी कर दी। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर आरिफ निवासी गांव डन्ना धकरा, जिला पुंछ, जम्मू कश्मीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें