फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोरूम के कर्मी ने कार खरीदने के सब्जबाग दिखाकर की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई लोगों से पैसे ऐंठे, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कार खरीदने के सपने दिखाकर शोरूम के कर्मी ने सांबा जिले में करीब छह लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। ठगी के शिकार अधिकतर लोग पूर्व सैनिक हैं जो सीएसडी के माध्यम से गाड़ी खरीदना चाहते थे। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में सामने आया है कि सुपवाल स्थित एक कार शोरूम के कर्मी अमन सिंह निवासी दौड़ा, सांबा ने शोरूम में आने वाले लोगों को सीएसडी से कार लेने के लिए बुकिंग का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली। ठगी का शिकार हुए लोगों की रकम 40 से 50 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों में रामपाल निवासी कमोर ने बताया कि उन्होंने 7.10 लाख रुपये चेक और नकदी के जरिए दिए थे। रमन सिंह निवासी चक सलारिया से 6.50 लाख रुपये और प्रकाश सिंह निवासी पेंठी से आरोपी ने 6.92 लाख रुपये हड़प लिए। इसी तरह अन्य लोगों से भी 7 से 8 लाख रुपये के बीच अलग-अलग रकम वसूली गई। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भरोसा जीतकर दस्तावेज और भुगतान की प्रक्रिया शुरू करवाई लेकिन पैसे लेने के बाद न तो कार दी और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने शोरूम के प्रबंधकों से शिकायत की लेकिन उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। ठगी में शामिल युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें