फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गुरहा ब्राह्मणा क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर 5-6 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक की पहचान साहिल कुमार निवासी गुरहा ब्राह्मणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था कि मांडा क्षेत्र में बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अखनूर पुलिस को दी। इसके बाद घायल को उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। सुनील के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पंजाब ले गए हैं। चश्मदीदों के अनुसार हमले में सुनील की टांगों, बाजुओं और छाती पर कई वार किए गए थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीब चिब ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बोमाल के रहने वाला विकास सिंह उर्फ विनय, मवा करोरा अखनूर के साहिल शर्मा उर्फ लालू, संग्रामपुर के रहने वाले राहुल सिंह उर्फ लब्बा और राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें