श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बाहरी लोगों को धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल 22 दिसंबर को पुलिस पोस्ट पल्हालन को विश्वसनीय पता चला था कि बाहरी लोगों को धमकी जारी की गई है। पहलगाम में एक तथाकथित आतंकी समूह लोन वुल्फ वॉरियर की ओर से शराब की दुकान खोलने के सरकार के फैसले की निंदा की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के एक दल को सड़क किनारे पोस्टर चिपका हुआ और कुछ पोस्टर मिले। जांच के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तांत्रेपोरा पल्हालन निवासी अल्ताफ अहमद राथर के रूप में पहचाने गए संदिग्ध की पहचान की। प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के बाद राथर ने कबूल किया और एकत्र किए गए सबूतों ने अपराध करने में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की। पता चला कि राथर सोशल मीडिया पर पाक के आतंकी संचालकों के संपर्क में था और उनके साथ काम कर रहा था। इससे जनता के बीच भय और भारत के खिलाफ नफ रत का माहौल बनाने के लिए पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया। राथर के खुलासे पर उसके घर पर छापा मारा गया जहां से पोस्टर और मोबाइल फ ोन जब्त किए गए।