श्रीनगर। आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के मददगार को मंगलवार की शाम शहर में नाके के दौरान हेरोइन तथा 10 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि नाके पर तलाशी अभियान के दौरान बाइक से जा रहे पांपोर निवासी फरजान फारूज को संदिग्ध गतिविधियों पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.95 लाख रुपये तथा 450 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसके कब्जे से लश्कर का लेटर पैड व मैट्रिक्स शीट भी मिला। पुलिस ने बाइक जब्त करने के साथ ही उसके खिलाफ कोठीबाग थाने में यूएपीए व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि यह पैसे हेरोइन की बिक्री से मिले हैं, जिसका उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था। संवाद