फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले के कुछ गांवों में लोगों के घर में आतंकी के नाम पर घुसकर डकैती डालने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच को गिरफ्तार किया है। इन डकैतों से दो खिलौना बंदूकें, एक खिलौना पिस्तौल, दो कटर, पांच मोबाइल फोन और पांच फेस मास्क बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिले के कटरासू, मातीबुग व तारिगाम के ग्रमाीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर आतंकी होने का दावा किया। इसके बाद धमकाते हुए पैसे तथा अन्य मूल्यवान वस्तुओं को लेकर भाग निकले। यारीपोरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। वाहन के रंग तथा धमकाने वालों के हुलिये की जानकारी हासिल करने के बाद इस मामले में गठित विशेष टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को गिरोह के विषय में विशेष सूचना के आधार पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पीड़ितों की ओर से बताए गए वाहन के रंग के आधार पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान वाहन में सवार पांच लोगों के पास से खिलौना बंदूक, पिस्टल तथा फेस मास्क बरामद किए गए।
नाजिर मुश्ताक मलिक (निवासी पिंजूरा, शोपियां), खालिद हुसैन, रिजवान अहमद, करमान अहमद व अबरार अहमद (सांगरवानी, पुलवामा) पकड़े गए। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें