फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा है निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में कुछ प्रापर्टी डीलर कस्टोडियम (मतलुका) जमीन की खरीद फरोख्त में लगे हैं। खेती की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। हालांकि जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा है बह मतलुका जमीन है। इस तरह की जमीन सिर्फ खेती के लिए ही होती है।
विज्ञापन

गणमान्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मतलुका जमीन पर तेजी से निर्माण किया जा रहा है। अगर ऐसे ही जमीन पर निर्माण होता रहा तो आने वाले दिनों में खेती योग्य जमीन नहीं बचेगी। संदीप कुमार, मोहन सिंह, पंकज सिंह, संसार चंद, विशाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह आदि गणमान्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि खेती की जमीन पर ध्यान दिया जाए। क्योंकि इस समय मतलुका जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग धड़ल्ले से बेच रहे हैं। जो आने वाले समय में चिंता का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें