फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वोें ने हायर सेकेंडरी स्कूल में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव पंचायत चक नाजर नंदपुर स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में सेना की तरफ से दिए जिम के सामान में आग भी लगा दी। आग में सभी सामान जल कर राख हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

करोना महामारी के कारण बंद पड़ा स्कूल जब सोमवार को खुला तो स्कूल के प्रधानाचार्य और व स्टाफ के लोग स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिम वाली इमारत से धुआं निकलता देखा। जब कमरों को खोलकर देखा तो जिम में तोड़फोड़ के बाद आग लगी दिखी। प्रधानाचार्य प्रकाश थापा ने रामगढ़ पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह पुलिस दल के साथ स्कूल में पहुंचे। सूचना मिलने पर बीडीसी चेयरमैन दर्शन चौधरी, नायब तहसीलदार देस राज भी पहुंचे। जब तक पुलिस व चेयरमैन पहुंचे स्कूल प्रबंधन ने बच्चों व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा दिया था। पुलिस ने जिम व स्कूल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। चेयरमैन दर्शन चौधरी ने थाना प्रभारी से कहा कि तोड़फोड़ व आग लगाने वाले अज्ञात लोगों का सुराग लगाया जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें