फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के आरोप में सात वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान के सिलसिले में पुलिस ने जिले में पांच डंपर, एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 7 वाहनों को जब्त किया। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलिस पोस्ट मानसर की टीम ने नाके में दो डंपर न. जेके 14 एफ-0422 और जेके 02 सीजी-7458 को जब्त किया। दूसरी तरफ पुलिस ने हाईवे रख बरोटियां एम्स की साइट के पास नाका लगाया। एक डंपर नंबर जेके 21 एफ-5586 और एक टिप्पर न. जेके 21ई -0479 निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए जब्त किए गए। सांबा की पुलिस ने गश्त ड्यूटी करते हुए दो डंपर जेके 21 एफ-7667 और जेके 19- 2486 जिसमें एक बिना न. ट्रैक्टर टोली शामिल है। निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए ग्राम पल्थ सांबा के पास से जब्त किए। उपरोक्त घटनाओं में सांबा पुलिस ने सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें