बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के कब्जे से रिवाल्वर और दूसरे के कब्जे से नशीला पदार्थ भुक्की बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को एक नाका लगाया था। इस दौरान दो एक युवक को एक बैग लेकर जाते देखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसकी तलाशी ली। बैग में करीब तीन किलो भुक्की भरी थी। उसकी पहचान अजय कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। वर्तमान में वह त्रिकूटा नगर क्षेत्र में रह रहा है। दूसरी तरफ से पुलिस ने एक युवक के कब्जे से रिवाल्वर बरामद की। उसकी पहचान दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 नरवल पाई सतवारी के रूप में हुई। हालांकि रिवाल्वर का लाइसेंस उसके पास था। उसकी वैलिडिटी रीन्यू कराने की तिथि खत्म हो गई थी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद