फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में आठ क्र्रेशर सील

विज्ञापन
अखनूर में जियोलॉजी माइनिंग विभाग की टीम क्रशर सील करती हुई।
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र में जियोलॉजी माइनिंग विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में आठ क्रेशर को सील कर दिया। यह विभाग के मापदंड पर खरा नहीं उतर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को अखनूर क्षेत्र में जियोलॉजी माइनिंग विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बे के सटे गांव टांडा में चार क्रेशर, दसकाल पंचायत में दो और थाती क्षेत्र में दो क्रेेशर सील कर दिया। इसमें कुषण स्टोन क्रेशर, ठाकुर स्टोन क्रेशर, दसकाल, लखन स्टोन क्रेशर परोसती, कुषण स्टोन क्रेशर कोटली हरि सिंह, तिरकुटा स्टोन क्रेशर टांडा, मन्हास स्टोन क्रेशर सगानी, शिवा स्टोन क्रेशर थाती शामिल हैं। सभी क्रेशर मापदंडों में खरा न उतरने पर कार्रवाई की गई। जियोलॉजी माइनिंग विभाग जम्मू के एमडी की अगुवाई में कार्रवाई की गई। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्र में एक साथ आठ क्रेशर सील करने पर अन्य क्रेेशर मालिकों में हड़कंप मच गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में अन्य क्रेेशरों की मापदंडों की जांच की जाएगी।
सनद रहे कि क्षेत्र में आए दिन क्रेशरों पर अवैध रूप से खनन माफिया से जुडे़ होने के आरोप लगाते रहते हैं। जबकि सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगा रखी है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया क्षेत्र में आठ क्रेशरों के खिलाफ जियोलॉजी माइनिंग विभाग के सहयोग से कार्रवाई की गई है। इसमें मापदंडों पर खरा नहीं उतरने पर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें