फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को टक्कर मारकर फरार कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने सौहाल रोड पर एक राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। राहगीर की मौत हो गई थी। चालक की पहचान मंगल राम निवासी गांव कौडेवल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार भी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौहाल रोड के गांव जड के मेन रोड पर बुधवार शाम को एक पैदल चल रहे बाल कृष्ण एस. निवासी भलवाल ब्राह्मण अज्ञात वाहन ने भलवाल ब्राह्मण के पास टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने राहगीर के को इलाज के लिए एसडीएच अखनूर में पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कार चालक कार लेकर फरार हो गया था। उधर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर 239/2020 यू / एस 279/304 ए आईपीसी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और उस कार चालक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम मंगत राम निवासी गांव कौडेवल्ला है। उसने उक्त हादसे का मामला स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर भी कब्जे में ले ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें