विशनह पुलिस टीम के साथ पकड़े गए डकैत
बिश्नाह। एक साल पहले गांव पल्ली मोड़ में डाली गई डकैती मामले में पुलिस ने बदमाशों से बरामद जेवरात परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में बरामद जेवरात में से यह भी पता लगा रही है कि वह इसी परिवार के हैं या किसी अन्य जगह से भी की गई लूटपाट का माल भी इसमें शामिल है।
उल्लेखनीय है कि एक साल पहले पल्ली मोड़ गांव में शाहरुख नाम के गिरोह ने एक घर में डकैती डाली थी। यह गिरोह राजस्थान का है और यहां फेरी लगाकर शिकार की तलाश करता था। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात भी बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्यों में आरोपी शाहरुख खान निवासी पिलानी जिला झुंझुनू राजस्थान, साबन निवासी पिलानी, मोहब्बत निवासी पिलानी, रहमान निवासी चंदवा, असलम निवासी राजस्थान शामिल हैं। उन्होंने डकैती में लूटा सोना अमृतसर में जाकर बेचा था। पुलिस के अनुसार जिस सुनार के पास सोना बेचा गया उसे भी पुलिस टीम भेजकर काबू कर लिया गया है। डकैतों ने गिरोह का नाम भी शाहरुख गिरोह रखा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और जांच की जा रही है कि बरामद जेवरात एक ही स्थान के हैं या किसी अन्य जगह भी लूटपाट की गई है। इस जांच प्रक्रिया के पूरी होने के बाद इसे उन परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।