फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पिस्तौल से धमकाते हुए 50 हजार मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ट्रक चालक को कुछ बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना गांव चक मोहम्मद यार की है। पुलिस थाने में दी गई शिकायत में आरएस पुरा निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात उसका ड्राइवर उनके ट्रक नंबर जेके 2 एटी 6178 लेकर कठुआ से आरएस पुरा की ओर आ रहा था। गांव चक मोम्मदयार के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर जेके 02 बीएफ 0001 ने ट्रक के सामने गाड़ी को लगा दिया। उसमें सवार गांव चक मोहम्मद यार निवासी बाबर चौधरी सहित दो अन्य लोगों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी, और उसे पिस्तौल दिखाकर उससे पचास हजार रुपये की मांग की। इसकी सूचना ड्राइवर ने बलवीर सिंह को दी। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की सूचना मिलने पर वह तीनों मौके से फरार हो गए। वहीं इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में धारा 341,419,392,511,147 आईपीसी व 3/25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में दो गाड़ियों को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें