अखनूर। क्षेत्र में एक कार में बैठे तीन संदिग्ध युवकों को सीमावर्ती क्षेत्र में आवाजाही करने पर पुलिस अलर्ट होने पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने पर उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस पीआरसी जम्मू से एक मैसेज फ्लैश हुआ कि एक इंडिका कार दिल्ली नंबर में तीन संदिग्ध लोग सीमावर्ती क्षेत्र में आवाजाही कर रहे हैं। उनके पास बैग भी है। इस पर जम्मू के दोमाना, गरोटा, अखनूर, ज्यौड़ियां और खौड़ पुलिस अलर्ट करके नाकेबंदी की गई। खौड पुलिस ने नाके के दौरान कार को रोक कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूरी जांच के बाद किसी प्रकार की आपराधिक और देशद्रोही घटना में शामिल नहीं होने पर उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जो कि ओलस के मध्य कार खरीदने आए थे। इनमें एक पुंछ और राजोरी और जम्मू का रहने वाले थे। इसके बाद ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में दोबारा गिफ्तार किए गए। देर शाम पर अखनूर कस्बे के फव्वारा चौक में पहुंचने पर पुलिस ने घेराबंदी करके कार सवारों को रोक लिया। पुलिस ने तीनों की जांच और संबंधित परिवार के सदस्यों की जांच और उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद छोड़ दिया।
थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार ने बताया पुलिस पीआरसी जम्मू से सूचना के बाद तीनों को रोका गया था। जो ओलस के मध्य खौड़ क्षेत्र में एक कार खरीदने आए थे। मगर किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात नहीं होने पर छोड़ दिया गया।