फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पशु मुक्त कराए, चालक और उसके तीन सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस पार्टी ने रख बरोटियन में एक ट्रक से 21 पशुओं को मुक्त कराया है। पशु तस्करी के आरोप में तीन सहयोगियों के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजयपुर पुलिस शुक्रवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पंजाब की तरफ से आ रहे एक ट्रक को आते हुए देखा। वह घाटी की ओर जा रहा था। नाका पार्टी देखते ही चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पीछा करने के बाद, नाका पुलिस टीम ने कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। वाहन की चेकिंग में 21 पशु ट्रक के अंदर लदे पाए गए। आरोपी ड्राइवर की पहचान मोहम्मद मुंतजिम निवासी उत्तर प्रदेश और उसके साथ जयमल खान निवासी यूपी, मोहम्मद दीन निवासी उधमपुर, मोहम्मद मुरादाबाद के रूप में हुई। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें