आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में मंगलवार की रात को ईंट भट्ठा माहिल पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पुलिस घटना स्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात को ईंट भट्ठा मालिक जनक राज गुप्ता अपने बेटे के साथ कार में घर जा रहे थे। इस बीच मुख्य बाजार में उनकी पर एक स्कूटी सवार बदमाश ने रिवाल्वर से फायरिंग की। गोली कार के शीशे पर लगी। इस वारदात से बाजार में काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। बुधवार को पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर इस मामले में पुलिस को उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन पर फायर करने वाले लोगों के नाम भी बताए। जनक राज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उन्हें एक भट्ठा किराए पर लेने के मामले पर कई दिन से धमकियां मिल रही थीं। मंगलवार की रात फायर कर जान से मारे जाने का प्रयास किया गया।
जनक राज गुप्ता की शिकायत पर आरएस पुरा पुलिस ने बुधवार को कस्बे के बाजार में दुकानदारों द्वारा लगाए सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली और इस मामले को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि न ही चले हुए कारतूस का खोल मिला है और न ही इसकी पुष्टि हो पाई है।